पाकुड़ जिले के कोल ब्लाक आवंटन में प्रदूषण नियमो और प्राकृतिक धरोहर और वन्यजीव संरक्षण के नियमों के विरूद्ध लीज आवंटन करने के विरुद्ध जनहित याचिका दायर
भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच के ज़िला अध्यक्ष सह आरटीआई एक्टिविस्ट अमित कुमार दास ने दर्ज़ की जनहित याचिका

उपायुक्त सहित केन्द्रीय कोल सचिव एवं अन्य 13 अधिकारियो बनाया गया है प्रतिवादी
झारखंड नामा : पाकुड़ जिले में कोल ब्लॉक आवंटन में प्रदूषण नियंत्रण नियमों एवं वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धज्जियां उड़ाते हुए वेस्ट बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड एवं पंजाब स्टेट पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड को लीज आवंटन को लेकर आर टी आई एक्टिविस्ट सह भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच के ज़िला अध्यक्ष एवं इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट पाकुड़ जिले के ज़िला अध्यक्ष अमित कुमार दास ने झारखंड उच्च न्यायालय के शरण में जनहित याचिका दायर की हैं इस जनहित याचिकाकर्ता ने बताया है की पाकुड़ जिले में कोल ब्लॉक आवंटन में प्रदूषण नियमों के साथ साथ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धज्जियां उड़ाते हुए यह कोल ब्लॉक का आवंटन पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड एवं वेस्ट बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड को स्वीकृत किया गया है इस मामले पर आरटीआई एक्टिविस्ट ने कई सालों में लगातर इस क्षेत्र मे कई सूचनाओं को सूचना अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त कर इतनी बड़ी गहराई से पर्दा उठाने में सफ़ल रहा है इस कोल ब्लॉक आवंटन के बावजूद स्थानीय लोगों आदिम जनजाति/अनुसूचित जाति एवं अन्य जातियों को रोज़गार देने के बदले यह कपनी हजारों को कोयला चोर बना दिया इन कंपनियों ने स्थानीय बेरोजगार युवाओं को भी छलने का काम किया है पंजाब स्टेट पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपना कारोबार को संचालन को दिलीप बिल्डिकॉन लिमिटेड कंपनी को अपना उत्खनन पार्टनर बनाए इस कंपनी में भी युवा को छला बात करे वेस्ट बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की यह बी. जी. आर. इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को अपना उत्खनन पार्टनर बनाए पर दोनों ही कोल कंपनी ने प्रदुषण नियमों को ताक पर रखकर ओवर लोड कोयला ढुलवाने का कारोबार चरम किया चाहें रेलवे के बैगन से हो या डंफर से इन्हे रोक टोक करने वाले मानो कोई नही है खैर हम अब बात कर रहें हैं इस प्राकृतिक धरोहर जंगल और वन्यजीव संरक्षण की हम जिस प्राकृतिक धरोहर के बदौलत इस दुनिया में जीवित हैं जिनके बदौलत हमे शुद्ध वायु की प्राप्ति और अपनी जिंदगी को संरक्षित करते हैं पर इसी वन्य जीव संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण नियमों का उलंघन करते हुए अपनी और आने वाले पीढ़ी को कुपोषित करने पर तुले हुए हैं खनन क्षेत्र के विस्थापित की बाते करे तो उन्हें मात्र आवास मुहैया कराई गई है पर उन्हें रोज़गार देने हेतू कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है आए दिन सड़को को जाम करते हुए और नोकरी की मांग करते दिखे जा रहे हैं
” इस जन याचिका को दायर करने वाले अमित कुमार दास ने बताया की इस जनहित याचिका दायर होने के पश्चात ज़िला के कई चिन्हित अधिकारी और कोल कंपनी के बड़े अधिकारी मेरे विरूद्ध कोई गंभीर साजिश या मेरी हत्या का साजिश रच सकते हैं चुकीं जिले में गुप्त स्वार्थी उद्देश्यों के साथ गुप्त रूप से लगातार साजिश रची जा रही है जिस प्रकरण से आम जनमानस अंजान है जनमानस मेरे इस बयान से भली भांति परिचित रहें ”
अमित कुमार दास भारतीसूचना अधिकार रक्षा मंच एवं इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट पाकुड़ के ज़िला अध्यक्ष अमित कुमार दास
Author: Jharkhand Nama
News portal





