लोहरदगा ज़िला न्यायलय में मन का मिलन पखवाड़े का हुआ शुभारंभ 

लोहरदगा ज़िला न्यायलय में मन का मिलन पखवाड़े का हुआ शुभारंभ 

झारखंड नामा लोहरदगा संवाद सूत्र: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार दिनांक 29 मई से लेकर 14 जून तक चलाए जाने वाले मन का मिलन पखवाड़े का आज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर कमलों द्वारा सिविल कोर्ट परिसर में फीता काट कर उद्घाटन किया गया तत्पश्चात यह कार्यक्रम अगले एक पखवाड़े तक सफलता पूर्वक चलाने का निश्चय किया गया । उद्घाटन अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेंद्र बहादुर पाल ने कहा कि लोहरदगा जिले में मन का मिलन पखवाड़े को लेकर जोर – शोर से प्रचार- प्रसार किया गया है अब इसे मूर्त रूप देने की बारी है अतः जो लोग भी बेंच में काम कर रहे हैं वह पक्षकारों को इस बात के लिए प्रेरित करें कि वे अपने विवाद को मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाने के लिए आगे आएं। इस अवसर पर डालसा सचिव राजेश कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम मध्यस्थता के प्रचार प्रसार के लिए किया गया है । इसके तहत जागरूकता कार्यक्रम, परामर्श सेवाएं, वीडियो पर सफल कहानियां को दिखाना, लंबित अथवा मुकदमा पूर्व स्तर के मामलों में आवेदन प्राप्त करना एवं आवश्यक सुझाव पक्षकारों के देना शामिल है। मध्यस्थता के अंतर्गत प्रशिक्षित मध्यस्थ पक्षकारों के बातों को गोपनीय रखते हुए उनकी समस्याओं को सुनते हैं और पक्षकारों की सहमति के आधार पर ही समाधान ढूंढा जाता है जिससे पक्षकारों का समय, धन तथा व्यक्तिगत संबंधों के रक्षा होती है । जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा की तरफ से यह भी जानकारी दी गई कि कार्यरत मध्यस्थ के कार्य क्षमता बढ़ाने हेतु आज से ही 03 दिनों का एडवांस ऑनलाइन ट्रेनिंग माननीय झालसा रांची के निर्देशानुसार शुरू किया गया है जिसे लेने के पश्चात मध्यस्थ और भी बेहतर तरीके से पक्षकारों के मामलों को सुलझा पाएंगे। उद्घाटन अवसर पर सभी मध्यस्थ, अर्ध न्यायिक स्वयंसेवक अधिवक्तागण तथा पार्टी पक्षकार उपस्थित थे 

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज