खुशहाल बचपन के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन* 

खुशहाल बचपन के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन* 

पाकुड़ एवं हिरणपुर प्रखंड के सेविका एवं सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण

झारखंड नामा संवाद सूत्र पाकुड़: उपायुक्त  वरुण रंजन के निर्देशानुसार सोमवार को सूचना भवन सभागार में खुशहाल बचपन अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की अध्यक्षता में चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं एवं सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, पाकुड़ श्रीमती चित्रा यादव, महिला सुपरवाइजर चंदना सिंह एवं पीरामल फाउंडेशन एडीसी टीम के जिला प्रतिनिधि के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें स्कूल पूर्व शिक्षा तथा शिशु एवं छोटे बच्चों के आहार के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साथ ही साथ केवल 6 माह तक स्तनपान और 6 माह के बाद ऊपरी आहार के बारे में एवं कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों का मूल्यांकन को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बच्चें कैसे सीखें और बच्चों का विकास कैसे होना चाहिए। बच्चें को सिखाने के लिए किस प्रकार का लेसन प्लान होना चाहिए, साथ ही साथ बच्चे को उनके मातृभाषा में बात करने के लिए बताया गया और एक महीने के गतिविधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

 इस प्रशिक्षण में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी  कुमारी, पाकुड़, हिरणपुर की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी  चित्रा यादव, जिला प्रबंधक पीरामल फाउंडेशन के सुदीप्तो हाजरा, महिला सुपरवाइजर एवं चयनित आंगनबाड़ी सेंटर के सेविका समेत अन्य उपस्थित थे

 

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज