अवैध प्रतिबंधित लॉटरी माफिया जिले भर में सक्रिय

प्रतिबंध लॉटरी का धंधा,पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के हिरण चौक और गांधी चौक में जोरों पर 

रिकी और सलीम ने अपना कंपनी बना कर लाखो की कर रहे है अवैध कारोबार  

झारखंड नामा/ अमित कुमार दास 

(पाकुड़) पाकुड़ जिले के नगर थाना क्षेत्र में लॉटरी का प्रचलन जोरों पर है,  इस अवैध कारोबार का साम्राज्य अब कई खासम खास के हाथो में रहने की चर्चा जोरों पर हैं गुप्त सूत्रों के हवाले से रिक्की  और सलीम ने इस अवैध लॉटरी के कारोबार में अपना खोटा सिक्का सोने की भाव में चलाकर अच्छा खासा पकड़ बना रखा है पाकुड़ बाजार और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है अवैध प्रतिबंधित एटीएम  लॉटरी  की छपाई  जिले के कई गुप्त स्थानों में हैं सूत्रो के हवाले से मालपहाड़ी रोड के कोई गैरेज में इस अवैध लॉटरी का खेल को अंजाम दिया जाता हैं अवैध लॉटरी के कारोबार के सरगना का चर्चा इस साम्राज्य से जुड़े कई सेलर अपनी जुबान पर इनलोगो का नाम को बडे़ सम्मान के साथ परोसते रहते हैं  रामजी ,रिक्की और सलीम इस अवैध लॉटरी का स्वाद बड़े बड़े सफेद पोश से लेकर कई नामचीन और जुझारू पतलकार एवं कई सज्जन तक बड़े आसानी से पहुंचने की खबरें सूत्रो से हैं मालामाल अवैध  लॉटरी टिकट माफियाओं का बे रोक टोक आवागमन है जिसका लाभ पश्चिम बंगाल व पाकुड़ के लॉटरी टिकट माफियाओं को मिलता है जानकारों का माने तो पाकुड़ जिले के स्थानीय लॉटरी के जनक और धाकड़ लॉटरी का कारोबार में लिप्त कई मामलों के नामजद आरोपी रामजी एवं कई बार प्रशासन के आंखो में धूल झोंकने  सिस्टम को धता बताकर इस अवैध लॉटरी के कारोबार में सिक्का जमाने वाले  रिक्की  गांव के छोटे-बड़े, व्यक्ति, बच्चे को अपने शरण में लेकर रोज एक नया नया लॉटरी बेचने वाले को पैदा कर रहे है जो बेरोजगार युवको को लॉटरी टिकट से करोड़ो रुपया कमाने हसीन सपना दिखाकर खुद रुपया कमाकर लाल हो रहे है। इस धंधे में इन दिनों पढ़े लिखे बेरोजगार युवको को लॉटरी माफिया रिक्की  द्वारा मास्टर प्लान के साथ अवैध लॉटरी की सप्लाई धड़ल्ले से जारी है इस कारोबार में नव युवको को जोडकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में साइकिल व मोटर साइकिल से लॉटरी टिकट के साथ भेजा जाता है प्रति टिप सात हजार रुपए की रूट प्लान तय है यह एक मोटी रकम दिया जाता है  धंधे में जुड़ने के बाद इन युवको द्वारा मजदूर व गरीब तबके के लोगो को हसीन सपना दिखाकर उन्हे सेलिंग बढ़ाने की दबाब तक दी जाती है  जानकारों का माने तो पाकुड़ जिला के प्रखंड में दर्जनों अवैध  लॉटरी के कारोबारी फल फूल रहे है  रिक्की और सलीम जैसे लोग इस अवैध लॉटरी टिकट के कारोबार में जुड़े है, जो प्रतिदिन गरीबो के तिजोरी में जमा की गई भविष्य की जमा पूंजी को हसीन सपना दिखाकर गरीबों का पैसा उनकी जेब से निकाल लेते है।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज