पाकुड़िया उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया गुरु पूर्णिमा

पाकुड़िया उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया गुरु पूर्णिमा

पाकुड़िया (पाकुड़) उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर पाकुड़िया में शोमवार को आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा के शुभ अवसर के पुनीत बेला में महर्षि वेद व्यास की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम विद्यालय के आचार्यों ने सामुहिक दीप प्रज्वलन किया और महर्षि वेद व्यास के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। सभी आचार्यों एवं भैया- बहनों ने महर्षि वेद व्यास के जीवनी के बारे में विस्तार पूर्ण चर्चाएं करते हुई बताया। वेद व्यास महाभारत जैसे महान ग्रंथ की रचना की इन्होंने चारों वेद को बांटा। इनके महान कार्यों के लिए इनकी जन्म जयंती पर गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।इसलिए आचार्यों ने भैया बहनों को गुरु की महिमा को बताया गया। इस अवसर विद्यालय के आचार्य निलय कु दास , जागीर जी , दिवाकर पाल , किशोर कु गुप्ता , भरत पाल , दीदी मिनी जी , झरना दास एवं भैया बहने उपस्थित थी।

 

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज