बरही में पेयजलापूर्ति की समस्या को दूर करने हेतु एक बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई।

उप विकास आयुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में आज केंद्रीय विद्यालय, बरही में पेयजलापूर्ति की समस्या को दूर करने हेतु एक बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित हुई।

झारखंड नामा/संवाददाता 

(लोहरदगा)बैठक में विद्यालय परिसर में जलस्रोत की पहचान दो दिनों के अंदर करने का निदेश कार्यपालक अभियंता,पीएचईडी और अंचल अधिकारी सेन्हा को दिया गया। इसमें हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के साथ समन्वय स्थापित किये जाने का निदेश दिया गया। इसके साथ-साथ, विद्यालय के समीप जिस रैयत की भूमि पर जलस्रोत है उस रैयत के समन्वय स्थापित कर भूमि हस्तांरित कराये जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई किये जाने का निदेश दिया गया। साथ ही, जहां वर्तमान में विद्यालय के समीप पेयजलापूर्ति हेतु गुजरनेवाली पाईपलाईन योजना की मरम्मति कराये जाने का निदेश कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को दिया गया।

आज की बैठक में पीएचईडी कार्यपालक अभियंता अनुप हांसदा, अंचल अधिकारी विजय कुमार, केंद्रीय विद्यालय के सहायक आयुक्त बलेंद्र कुमार, अधिकारी दिलीप मिश्रा, प्राधानाध्यापक अजय कुमार चौधरी समेत अन्य उपस्थित थे।

 

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज