मंत्री सह पाकुड़ विधायक ने की विधानसभा क्षेत्र में जन सभा सूनी ग्रामीणों की समस्या

मंत्री आलमगीर आलम की जनसभा में रात्रि में भी सुनने के लिए  ग्रामीण का हुजूम


झारखंड नामा/अमित कुमार दास पाकुड़/ झारखण्ड ग्रामीण विकास विभाग पंचायती राज व संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने प्रखण्ड पाकुड़ अन्तर्गत बिक्रमपुर में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर हैं। कहा अपने जो भी समस्याएं संज्ञान में दिया है, उसका सम्बन्धित विभाग से निराकरण करवायेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि गांव के असहाय गरीब को आबुआ आवास 2023-24 में ही झारखण्ड सरकार की ओर से देंगे। तत्पश्चात मंत्री आलम लखनपुर गांव में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर मंत्री आलम ने ग्रामीण सह- इलाके के समस्याओं को लखनपुर मुखिया/अन्य से (कार्यक्रम के दौरान) जानकारी लिया। लखनपुर ग्रामीण सह-आसपास के ग्रामीणों ने रात में भी झारखण्ड ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज व संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम को सुन ने के लिए कार्यक्रम/सभा स्थल में डटे रहे। मंत्री आलम (स्थानीय )कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए कहा कि मेरे विधायक बनने के पश्चात पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र का प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष रूप से विकास हुआ है,

इसका जीता जागता उदाहरण है कि जब हम शुरुआती दौर में इस क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे, तब उस समय लोग कच्चे सड़कों से साइकिल से चला करते थे और आज लोग पक्के सड़क पर बाइक /फोर व्हीलर से चला करते हैं, 20 साल पहले लोगों के पास साइकिल हुआ करता था, आज हर गांव में काफी लोगो के पास मोटरसाइकिल आपको ऐसे ही देखनी को मिलेगा। कहा जब क्षेत्र में विद्युत नहीं था, तब मैं राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना से बिजली उपलब्ध कराया। मंत्री आलम ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वादा किया कि 2023 में ही बहिरग्राम से झिकरहाटी लखनपुर की ओर आ रही पथ का निर्माण कार्य सहित लखनपुर से पाकुड़ आ रही पथ का भी पुनर्निर्माण करायेंगे। मंत्री ने कहा जब विधायक बने तब बिजली बंगाल से आया हुआ करता था। मेरे आने के बाद पाकुड़ में ही पावर ग्रिड का निर्माण कराया गया। कहा लोगों की समस्याओं को देखते हुए दो अतिरिक्त सब स्टेशन की स्वीकृति दी गई। जिसमें से एक फारसा में निर्माण कार्य शुरू होगी और एक पाली में बनकर तैयार है। मंत्री ने कहा केन्द्र सरकार द्वारा लगातार आवास न देने के बावजूद भी झारखण्ड सरकार द्वारा राज्यवासियों को आबुआ आवास योजना से इसी वर्ष लगभग 2 लाख आवास दिया जायेगा और इस योजना की शुरुआत 15 नवंबर 2023 से होने जा रही है। रात में भी आयोजित कार्यक्रम में मंत्री के सम्बोधन को सुनने से उन्होंने खुशी व्यक्त किया। साथ ही मंत्री आलमगीर आलम ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्रामीणों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जनता का शुक्रिया अदा किया। लखनपुर सभा समाप्ति के पश्चात पाकुड़ सर्किट हाउस पहुंचे और शहर और ग्रामीण से आये हुए आम जनों की समस्याओं को सुनने के पश्चात समाधान कराने का भरोसा दिलाया। तत्पश्चात कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी किया। मौके पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखण्ड अध्यक्ष मान्सारुल हक, शाहीन परवेज, देबू विश्वास, पियारूल इस्लाम पत्थर उद्योगपति मोहबुल शेख मुखिया आरिफ हुसैन, सहदेव भास्कर आदि सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज