बगैर माइनिंग चालान के ओवरलोड ट्रैक्टर का बेखौफ आवागमन
पाकुड़ जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विक्रमपुर व काशीला में अवैध बिना माइनिंग चालान के सुबह से लेकर रात तक ट्रैक्टर ओवरलोड ट्रैक्टर का परिचालन चलते रहता है प्रशासन द्वारा इतनी कड़ी बंदोबस्ती के बाद भी ओवरलोड ट्रैक्टर का परिचालन रुकने का नाम नहीं ले रहा है, ट्रैक्टर पार करने वाले माफियाओं का चैनल गांव से लेकर अधिकारी के घर तक फैला रहता है यह ओवरलोड ट्रैक्टर का परिचालन काशीला चेक पोस्ट होते हुए सेजा,दादपुर मालकोला, सराय, गगन पहाड़ी होते हुए बिना माइनिंग चालान के ओवरलोड ट्रैक्टर बंगाल की ओर चले जाते हैं। इनके संरक्षण में ट्रैक्टर पार करने वाले माफिया अपना चारों तरफ जाल बिछाए रखे हुए हैं कोई भी अधिकारी अगर कारवाई या छापेमारी करने पाकुड़ शहर से काशीला या विक्रमपुर की और आते हैं तो उनकी सूचना ट्रैक्टर पार करने वाले माफियाओं को मिल जाती है। इन ओवरलोड ट्रैक्टर संचालन कर्ताओं का सूचना तंत्र बहुत ही मजबूत है। पहले यह लोग रात के अंधेरे में ओवरलोड ट्रैक्टर पर करते थे अब इन लोगों को प्रशासन का कोई भय भी नहीं है अब यह लोग सुबह, शाम, दोपहर किसी भी वक्त ओवरलोड ट्रैक्टर का परिचालन कर रहे हैं
पाकुड़ जिले में ओवर लोड बगैर माइनिंग चालान के ट्रैक्टर पास होना चेक पोस्ट की जांच पड़ताल पर भी सवाल खड़ा करते दिखाई दे रही है
Author: Jharkhand Nama
News portal





