बरसात के दिनों में गिरा आशियाना तो समाज सेवी अजहर इस्लाम ने दिया सहारा

पाकुड़ में इंसानियत अभी जिंदा है, भले ही कलयुग का जमाना आ गया हो लेकिन अभी भी लोगों के दिलों में इंसानियत कहीं ना कहीं जिंदा है इस बात का सबूत है जानकीनगर गांव के अली अकबर के पुत्र अजहर इस्लाम की एक पहल पाकुड़ सदर प्रखंड के मालपहाडी ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीता पहाड़ी गांव की घटना इदरीश शेख उम्र 80 वर्ष पत्नी लाल बनी वेवा उम्र 60 वर्ष सीता पहाड़ी छः मास मोड पश्चिम पाड़ा कुछ महीने पहले गरीब का आशियाना बरसात के कारण गिरा मकान इसे  सुनकर इस घर में तीन लोग निवास करते हैं इदरीश शेख लाल बनी बेवा की बहन अलीहर खातून अपने दीदी के ही घर पर रहकर निवास करती थी बरसात में घर गिर जाने के कारण इनका परिवार बेघर हो गया इदरीश शेख ने बताया विभागीय पदाधिकारी मुखिया पंचायत समिति को इसकी सूचना दी गई थी लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया यह खबर अली अकबर के पुत्र समाजसेवी अजहर इस्लाम के संज्ञान में आते ही फौरन मदद के लिए अपने लोगो को उनके घर भेजा और पूरे मामले की जानकारी ली और उनके घर बनाने का बीड़ा उठाया और जब तक घर कंप्लीट हुआ तब तक का इस गरीब परिवार को खाने-पीने के समान चावल दाल आटा सभी जरूरतमंद सामान मुहैया कराया गया आज यह घर बन के पूरा हो चुका है समाजसेवी अजहर इस्लाम ने यह साबित कर दिया है की इंसानियत अभी जिंदा है

आपको बताते चले पूरे पाकुड़ सदर प्रखंड में समाजसेवी अजहर इस्लाम गरीबों को शीतलहरी के मौसम में कंबल राशन प्रत्येक वर्ष गांव गांव जाकर बांटा करते हैं इनकी जितनी भी तारीफ की जाए वह काम है अजहर इस्लाम ने बताया क्या लेकर आए हैं क्या लेकर जाएंगे, जब तक रहेंगे गरीबों के मदद करते रहेंगे यह प्रेरणा मुझे मेरे पापा अली अकबर से मिली है।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज