पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार के कड़े तेवर से कोयला तस्करो मे हड़कंप कोयला तस्करों के 29 साइकिल की जब्त

झारखंड नामा/अमित कुमार दास/ पाकुड़ नगर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में नगर थाना क्षेत्र कोयला रोड कोला जोडा दुर्गापुर आदि पर कोयला तस्करों के पकड़ने हेतु छापेमारी अभियान चलाया गया,पुलिस के लाव लश्कर को देखते ही कोयला ढोने वाले कोयला तस्कर साइकिल कोयला सहित छोड़ छोड़ कर भागने लगे,पुलिस की छापेमारी में हड़कंप मच गया,कुछ को पकड़ने की कोशिश भीं की गई पुलिस के द्वारा मगर खेतों का आड़ का सहारा लेकर कोयला तस्कर भागने में सफल रहे नगर थाना पुलिस की छापेमारी में कोयला ढोने वाले 29 साइकिल को कोयला सहित जप्त कर थाना लाया गया।पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया की अभियान चला कर कोयला तस्कर को पकड़ा जाएगा। कोयला तस्करो को किसी प्रकार नहीं बक्शा जायेगा ताकी राजस्व की क्षति पहुंचे
Author: Jharkhand Nama
News portal





