मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) 2023-24 का किया जाएगा आयोजन

झारखंड नामा/अमित कुमार दास/ निदेशक, खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, झारखण्ड, राँची के निर्देशानुसार पूर्व वर्ष की भाँति इस वित्तीय वर्ष 2023-24 में भी मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता (पुरूष एवं महिला) प्रतियोगिता, 2023-24 के आयोजन किया जाना है। यह प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला दोनों वर्गो में होगी। इस प्रतियोगिता में पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है।आयोजन का स्तर:-* 1.पंचायत स्तरीय (जिला के सभी पंचायतों में) 01 नवंबर से 18 नंवबर, 2023 तक 2.प्रखण्ड स्तरीय (जिला के सभी प्रखण्डों में) 28 नवंबर से 06 दिसंबर, 2023 तक 3. जिला स्तर पर 11 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2023 तक आयोजन निर्धारित हैं
Author: Jharkhand Nama
News portal





