सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मना राष्ट्रीय एकता दिवस, भाईचारा और एकता का पाठ पढ़ाया पुलिस महानिदेशक – श्री अजय कुमार सिंह 

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मना राष्ट्रीय एकता दिवस, भाईचारा और एकता का पाठ पढ़ाया पुलिस महानिदेशक श्री अजय कुमार सिंह 

झारखंड नामा/अमित कुमार दास/पाकुड़/रांची: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया। झारखंड पुलिस मुख्यालय में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस महानिदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने अपने मातहत अधिकारियों पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। वहीं पुलिस महानिदेशक ने राष्ट्रीय एकता दिवस को रेखांकित करते हुए कहा कि 31अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान करने की खातिर राज्य पुलिस एवं अन्य वर्दीधारी बलों द्वारा मार्चपास्ट  शपथ ग्रहण एवं अन्य प्रकार से इस दिवस को मनाने की परंपरा रही है  महान स्वतंत्रता सेनानी लौहपुरुष ने स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले गृह मंत्री के रूप में आधुनिक भारत के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।इस मौके पर  पुलिस महानिदेशक श्री अजय कुमार सिंह अपर पुलिस महानिदेशक श्री मुरारी लाल मीणा, डॉ संजय आनंदराव लाठकर, प्रिया दुबे, आई जी अभियान अमोल वेणुकांत होमकर, मनोज कौशिक  प्रभात कुमार, अन्नेपु विजया लक्ष्मी, डी आई जी डॉ शम्श तबरेज एवं माईकल एस राज सहित कई निम्न और उच्च पदों में आसीन पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज