उपायुक्त ने अंतः राज्यीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उपायुक्त ने अंतः राज्यीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

झारखंड नामा/अमित कुमार दास/पाकुड़/रामगढ़: बुधवार को उपायुक्त रामगढ़  चंदन कुमार ने कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के तत्वाधान में दिनांक 01/11/2023 से 05/11/2023 तक चलने वाले पांच दिवसीय अंतः राज्यीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु मास (MASS) प्रशिक्षण संस्थान अनगड़ा, रांची के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।*

मौके पर मौजूद परियोजना निदेशक आत्मा, श्री प्रवीण कुमार सिंह ने उपायुक्त को जानकारी देते हुए बताया कि इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रखंडों के चयनित कुल 25 प्रशिक्षणार्थियों को “उच्च मूल्य वाले फसलों” की उन्नत एवं वैज्ञानिक उत्पादन तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मौके पर प्रभारी उप परियोजना निदेशक आत्मा दिनेश कुमार रजवार सहित सभी प्रखंडों के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक उपस्थित थे

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज