रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सात थाना प्रभारी सहित कुल नौ पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला

रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सात थाना प्रभारी सहित कुल नौ पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है इस संबंध में गुरुवार रात अधिसूचना जारी किया गया

 

झारखंड नामा शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार डोरंडा थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत को सदर थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि पुलिस केंद्र में पदस्थापित रविंद्र नाथ सिंह को अंचल निरीक्षक सोनाहातू, सुरेश कुमार मंडल को बरियातू थाना प्रभारी और आनंद किशोर प्रसाद को डोरंडा थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर लालजी को सिल्ली थाना प्रभारी, सुकुमार हेंब्रम को पुलिस केंद्र रांची, सूर्यकांत कुमार को लापुंग थाना प्रभारी, अमित कुमार को तमाड़ थाना प्रभारी और दीपक कुमार सिंह को मोरहाबादी टीओपी का प्रभारी बनाया गया है।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज