भू-अर्जन, राजस्व संबंधित कार्यों व विभिन्न परियोजनाओं को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ समीक्षा बैठक का आयोजन

भू-अर्जन, राजस्व संबंधित कार्यों व विभिन्न परियोजनाओं को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ समीक्षा बैठक का आयोजन

झारखंड नामा संवाद सूत्र रामगढ़:  भू-अर्जन, राजस्व संबंधित कार्यों व विभिन्न परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को उपायुक्त रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा भारतमाला परियोजना गोला-ओरमांझी एवं कोलकाता-वाराणसी अंतर्गत पैकेजवार एवं मौजावर अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई। जिस पर उपायुक्त ने अधिग्रहित भूमि में आने वाले समस्याओं का निष्पादन करते हुए मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया। साथ ही आपसी विवाद के कारण मुआवजा नहीं लिए जाने वाले लोगों को नोटिस देते हुए विवादित भूमि का मुआवजा सक्षम न्यायालय में भेजने का निर्देश दिया। वही उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को मौजे से संबंधित वंशावली एवं जमीन मापी का प्रतिवेदन जल्द से जल्द जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया

बैठक के दौरान उपायुक्त ने बरलंगा कसमार सड़क निर्माण कार्य को विशेष प्राथमिकता देते हुए कार्य में तेजी तेजी लाते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने एन०एच० 33 अंतर्गत चूट्टू पालू घाटी में स्ट्रीट लाइटों का नियमित रूप से कार्य करना सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश एनएचएआई के अधिकारियों को दिया बैठक के दौरान उपायुक्त ने पथ निर्माण विभाग, सीसीएल सहित अन्य परियोजनाओं के अधिकारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए एफआरए, एनओसी, जमीन अधिग्रहण सहित लंबित मामलों की जानकारी लेने के उपरांत जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए उनके निष्पादन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी परियोजनाओं के अधिकारियों को किए जा रहे कार्यों के दौरान आने वाली समस्याओं से जिला प्रशासन को नियमित रूप से अवगत कराने का निर्देश दिया बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त सह अपर समाहर्ता, भू अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, विभिन्न परियोजनाओं के निदेशक, जिला स्तरीय अधिकारियों, अंचल अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे 

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज