नीति आयोग द्वारा सितंबर माह में जारी डेल्टा रैंकिंग में रामगढ़ जिले को मिला पहला स्थान 

नीति आयोग द्वारा सितंबर माह में जारी डेल्टा रैंकिंग में रामगढ़ जिले को मिला पहला स्थान 

झारखंड नामा संवाद सूत्र रामगढ़: आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत नीति आयोग द्वारा प्रतिमाह जारी किए जाने वाले डेल्टा रैंकिंग में सितंबर माह के डेल्टा रैंकिंग में रामगढ़ जिले को पूरे देश मे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है वही फाइनेंशियल इंक्लूजन एवं स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में रामगढ़ जिले को पहला, स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में तीसरा एवं शिक्षा के क्षेत्र में 11वां स्थान पूरे देश में प्राप्त हुआ है नीति आयोग के डेल्टा रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए उपायुक्त, रामगढ़  चंदन कुमार द्वारा जिला प्रशासन, रामगढ़ के सभी अधिकारियों, जिले में कार्यरत पीरामल फाउंडेशन की टीम एवं कर्मियों सहित सभी जिले वासियों को शुभकामनाएं दी गई है वहीं उन्होंने आगे भी इसी तरह कार्य करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को दिया है। गौरतलब होकि उपायुक्त, रामगढ़  चंदन कुमार द्वारा नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत रामगढ़ जिले के अच्छे प्रदर्शन को लेकर वरीय अधिकारियों को नियमित रूप से बैठक कर कार्यों की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है 

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज