फेमस रेपर हनी सिंह उर्फ हिरदेश सिंह और उनकी पत्नी शालिनी केयो-यो हनी सिंह का तलाक हुआ मंजूर

झारखंड नामा संवाद सूत्र : फेमस रेपर हनी सिंह उर्फ हिरदेश सिंह और उनकी पत्नी शालिनी के तलाक को अदालत ने मंजूरी दे दी है। मंगलवार को दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश परमजीत सिंह ने दोनों के ढाई साल पुराने मुकदमे को तलाक की डिग्री दे दी है। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने पति व ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा समेत कई गंभीर इल्जाम लगाये थे। दोनों स्कूल समय से साथ थे। साल 2011 में दोनों ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में सिख रीति रिवाजों के साथ शादी की थी। वहीं साल 2022 में शालिनी ने हनी सिंह पर कई गंभीर इल्जाम लगाये थे।
Author: Jharkhand Nama
News portal





