लोटामारा रेलवे साइडिंग में हुए मौत ओर लाश को छुपाने में अब तक लोडर और उनके मालिक पर नहीं दर्ज़ हुईं प्राथमिकी जो हैं अनुसंधान का विषय अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

पाकुड़ जिला प्रशासन के द्वारा लोटमारा मे हुए सुरक्षा गार्ड के मौत ओर लाश को छुपाने की साजिश रचने और लोडर के विरूद्ध  अज्ञात लोडर और ड्राइवर पर मामला हुआ है दर्ज़

झारखंड नामा/ पाकुड़ जिले में डब्लू पी डी सी एल के उत्खनन कम्पनी बी जी आर के रेलवे साइडिंग लोटामारा मे पहाड़ियां युवक जो एक सुरक्षा गार्ड के रूप में उक्त कंपनी में कार्यरत था जो अहले सुबह लोटामार पहुंचा था पर किस तरह उनकी हत्या हुईं और उनके लाश को कोयले में दबाया गया ओर इसकी लाश को रेलवे रैक मे भरकर ले जानें मे कुछ घंटो की देर थी की पाकुड़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार विमल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार एस आई संतोष कुमार अंचल अधिकारी भागीरथ महतो अंचल  निरीक्षक  देवकांत सिंह राजस्व कर्मचारी सिवासिश वात्सायन के मौजूदगी में लाश को कोयले की ढेर से निकाला गया था  इस मामले पर कई दिनो बीतने के बाबजूद बीजीआर इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी और उनके अधीनस्थ लोडर और उनके चालक के विरूद्ध अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नही हुईं है केवल उक्त सुरक्षा गार्ड के मौत का सौदा मात्र 17लाख रूपए में कोयला उत्खनन कम्पनी बी जी आर इंफ्रास्ट्रक्चर के अनिल रेड्डी के द्वारा तय कर दिया गया और उस सौदा पर मुहर लग गईं पर उस सौदा ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए  बी जी आर कम्पनी के रेलवे साइडिंग पर जो सुरक्षा गार्ड हत्या हुईं है और लाश को छुपाने और उन्हें गायब करने की साजिश रची गई ओर उक्त लोडर के मालिक ओर ड्राइवर के विरूद्ध अब तक कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है जिसको लेकर जन प्रतिनिधियों मे भी आक्रोश है 

इस मामले पर पाकुड़ नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर ने बताया की इस मामले पर अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है अब अनुसंधान का विषय है की लोडर किनका था और उस लोडर के मालिक ओर ड्राइवर कौन थे 

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज