दिवंगत पत्रकार गणेश झा को पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

दिवंगत पत्रकार गणेश झा को पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक सभा आयोजित 

पाकुड़ सूचना भवन परिसर स्थित प्रेस क्लब में इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के द्वारा शोकसभा का आयोजन किया. शोक सभा में मुख्य रूप से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ0 चंदन, वरिष्ठ पत्रकार राम प्रसाद सिन्हा, कार्तिक रजक, प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल , इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के ज़िला अध्यक्ष अमित कुमार दास मौजूद थे

शोक सभा में सबसे पहले 1 मिनट का मौन रखा गया और इसके बाद दिवंगत गणेश झा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वरिष्ठ पत्रकार राम प्रसाद सिन्हा ने कहा कि गणेश झा काफी लंबे अरसे से पत्रकारिता करते थे अचानक उनका निधन से पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है समस्त पत्रकार इस दुख की घड़ी में उसके परिवार के साथ खड़ा है। मौके पर पत्रकार सोहन कुमार टिंकू दत्ता, राजेश पांडे, कुंदन कुमार,मो0 अराफात, भारतेंदु त्रिवेदी, अख्तर हुसैन चंदन कुमार रक्षित, प्रीतम सिंह यादव, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव संजीव खत्री, तारक भगत,पंकज भगत, कजिरुल शेख, सतनाम सिंह, बजरंग पंडित, एहसान आलम, नंदलाल तूरी, मो0 तौफीक, मोहम्मद यासर अभिषेक तिवारी समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद थे।

 

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज