राज्य की बकाया राशि मांगने से लगाता है ईडी और सीबीआई – हेमन्त सोरेन

झारखंड नामा ब्यूरो पाकुड़ /झारखण्ड मुख्यमंत्री सह- झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारिणी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर रांची से हवाई मार्ग से साहेबगंज और फिर साहेबगंज से पाकूड़ पहुंचे। साथ ही झारखण्ड ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज व संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम व राजमहल संसदीय क्षेत्र के सांसद भी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ साहेबगंज से हवाई जहाज से ही पाकुड़ पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लैंड करते ही पाकुड़ उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व डीएफओ रजनीश कुमार ने हवाई जहाज के समीप पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। साथ ही पुलिस प्रशासन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को गॉड ऑफ़ ऑनर दिया तथा झारखण्ड मुक्ति मोर्चा व कांग्रेस के वरीय पदाधिकारीगणों तथा विधायक के द्वारा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन व मंत्री आलमगीर आलम व सांसद विजय हसदा का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पाकुड़ सर्किट हाउस पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सर्किट हाउस के प्रांगण में आयोजित कॉन्फ्रेंस में जिला पाकुड़ के झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगणों/ सदस्यों से विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चाएं की। साथ ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सम्बोधित करते हुए झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगणों के कई दिशा- निर्देश देने के साथ होंसला अफजाई किया। उन्होंने आपकी योजना आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से आम-जनों को अधिक से अधिक लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड को कोयला खान से होने वाली लाभांश करीब एक लाख चौंतीस हजार बकाया केन्द्र सरकार नहीं दे रहा है, उल्टे ईडी /सीबीआई पीछे लगा दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जो वादा किया गया था, उस से भी कहीं अधिक कार्य हमारी सरकार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि सर्वजन पेंशन योजना से जनता को लाभान्वित कराया जा रहा। कहा सरकार नियुक्ति भी कर रहे हैं, पुराने पेंशन को चालु करा दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के पश्चात डेढ़ वर्ष करोनाकाल में चला गया। बकि डेढ़ साल का झारखण्ड सरकार द्वारा किये गये कार्यों को हृदय से देखें, हमारी सरकार किस हद तक धरातल पर उतर सके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप हमारा साथ दीजिए, हम अगले के साथ मुकाबला कर आपके हित के लिए अपना सब कुछ निछावर कर देंगे। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि एक माननीय को लगा दिया गया है, जहां जा रहे हैं, वहां वह भी जा रहे हैं। कहा कि आप को घबराने की जरूरत नहीं है, हर तरह से राज्य के लगभग साढ़े तीन करोड़ वासियों को लाभान्वित कराने के लिए सरकार जी-तोड़ कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि कहा ग्रामीण क्षेत्रों में भी आर्थिक वृद्धि के लिए प्रयासरत हैं। कहा सिर्फ और सिर्फ आप का साथ चाहिए। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सम्बोधन के पश्चात उपस्थित लोगों से आवेदन भी अपने हाथों से लिया, जिसे लोगों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का शुक्रिया अदा किया।*
Author: Jharkhand Nama
News portal





