चेकनाका कर्मियों के साथ हुई उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, एवं वरीय पदाधिकारी के संग बैठक

खनन चेकनाका में प्रतिनियुक्ति सभी कर्मियों के साथ उपायुक्त ने की बैठक*

अवैध परिवहन व ओवरलोडिंग मामले में हर हाल में कार्रवाई करने का दिया निर्देश

प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट को सप्ताह में तीन दिन चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण करने का दिया निर्देश

उपायुक्त ने कहा जिले में अवैध माइनिंग रोकना हमारी प्राथमिकता

झारखंड नामा /अमित कुमार दास पाकुड़ /खनन चेकनाका में प्रतिनियुक्ति सभी कर्मियों के साथ शुक्रवार को उपायुक्त श्री मृत्युंजय कुमार बरनवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त महोदय ने कहा कि जिले में अवैध परिवहन व ओवरलोडिंग किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि अवैध परिवहन व ओवरलोडिंग मामले में हर हाल में कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि खनन चेकनाका में वरीय पदाधिकारी द्वारा समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही चेकनका में लगे सीसीटीवी की भी जांच की जाएगी। इस दौरान यदि अवैध गतिविधि के बारे में जानकारी प्राप्त होती है तो ड्यूटी में तैनात कर्मी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं उपायुक्त ने सभी संवेदनशील चेक पोस्ट पर अच्छे कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध माइनिंग रोकना हमारी प्राथमिकता है। वहीं उपायुक्त ने चेक पोस्ट में तैनात कर्मियों से कहा कि वैसी गाड़ी जिन पर एंगल लगा हो उसे पकड़कर कंट्रोल रूम व संबंधित थाने को सूचित करें। उन्होंने कहा की सूचित करने के बाद भी अगर संबंधित थाना द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है तो उसे थाने पर भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं उपायुक्त ने कंट्रोल रूम को निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिदिन चेक पोस्ट में तैनात कर्मियों की उपस्थिति की जानकारी लें। साथ ही संबंधित रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में जमा करें। बैठक में उपायुक्त ने सभी प्रतिनियुक्ति मजिस्ट्रेट को सप्ताह में तीन दिन चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। ऐसा नहीं करने वाले मजिस्ट्रेट पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उपायुक्त ने उपायुक्त ने सभी मजिस्ट्रेट को सीसीटीवी कैमरे के चेक करने के लिए प्रशिक्षण देने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। वहीं उपायुक्त महोदय ने सभी अंचल से चौकीदार का नाम व मोबाइल नंबर एसडीओ को लेने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि अब चौकीदार सहित अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति एसडीओ के माध्यम से ही होगी।मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री एचपी जनार्दन, अनुमंडल पदाधिकारी श्री हरिवंश पंडित, एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ0 चंदन, सदर अंचलाधिकारी, माइनिंग इंस्पेक्टर, सभी थाने के थानेदार सहित अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज