उपायुक्त ने जनता दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याओं से हुए अवगत

उपायुक्त ने जनता दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याओं से हुए अवगत

अधिकारियों को प्राप्त समस्याओं की जांच कर उचित कार्रवाई करने का दिया निर्देश

झारखंड नामा /अमित कुमार दास पाकुड़/ समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त श्री मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने जनता दरबार का आयोजन कर आमजनों की समस्याओें को सुना। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवम शहर के विभिन्न वार्डों से लोग जनता दरबार में पहुंचकर अपनी समस्याओं से उपायुक्त महोदय को अवगत कराया। जनता दरबार में आई समस्याओं का अवलोकन करते हुए उपायुक्त महोदय ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए निष्पादन करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में भरण पोषण से संबंधित मामले, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामलों को लेकर उपायुक्त महोदय को लोगों ने अवगत कराया। वहीं शहर के विभिन्न चौक चौराहों में स्वतंत्रा सेनानी कृपा सिंधु पांडे की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर उपायुक्त महोदय को जनता दरबार में आवेदन दिया गया। उपायुक्त महोदय ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें। जिससे शिकायत के रूप में मिले आवेदन का समाधान जल्द किया जा सके। *मौके कार्यपालक दंडाधिकारी रश्मि कांति सहित अन्य उपस्थित थे

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज