आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार कार्यक्रम के शिविर में योजनाओं को लेकर उत्साह दिखा रहीं छात्राएँ
झारखंड नामा /सुनीता, नेहा, पूजा को मिला सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न क्षेत्रों के पंचायतों में किया जा रहा है। पंचायतों में लगने वाले शिविर को लेकर युवाओं खासकर छात्राओं में उत्साह देखा जा रहा है। छात्राएं स्टालों में जाकर योजनाओं की जानकारी लेकर इसका लाभ उठा रही है। टाटीझरिया प्रखण्ड की बेड़म पंचायत की रहनेवाली एवं उत्कमित उच्च विद्यालय की 12वीं की छात्राएं सुनीता कुमारी, नेहा कुमारी तथा पूजा कुमारी को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के हाथों सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया गया। अपने भविष्य को लेकर आशावान छात्राओं ने कहा कि वे इस योजना का लाभ लेकर अपनी शिक्षा अच्छे से जारी रख सकती है। उसने इस योजना के लिए झारखंड सरकार का आभार व्यक्त किया है। छात्राओं ने कहा कि जनसंपर्क जागरूकता प्रचार रथ के माध्यम से शिविर की जानकारी मिली थी। उन्होंने सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के लिए शिविर में अपना आवेदन समर्पित किया था। कागजात की जांच कर उनके नाम को स्वीकृति दे दिया गया और उनका नाम सूची में शामिल हो गया। इस मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी ने उन्हें स्वीकृति पत्र प्रदान किया। उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने वाली योजना के लिए माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Author: Jharkhand Nama
News portal





