खिलाड़ी सँवार रहे प्रतिभा:-झामुमो नेता विकास साहा

प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को फुटबॉल खेल का उद्घाटन झामुमो नेता विकास साहा ने फुटबॉल को किक मारकर किया।

 

खिलाड़ी सँवार रहे प्रतिभा:-झामुमो नेता विकास साहा

झारखंड नामा /हिरणपुर /पाकुड़/ प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को फुटबॉल खेल का उद्घाटन झामुमो नेता विकास साहा ने फुटबॉल को किक मारकर किया। इस दौरान खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए विकास साहा ने कहा कि खेल से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी खिलाड़ी मजबूत होते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को और निखार सके। इसके लिए सरकार ने मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित कर ग्रामीण तबके में छुपे प्रतिभा को निखार रही है। उन्होंने कहा कि खेल को अपने कैरियर के रूप में भी चुन सकते हैं। ताकि आगे चलकर खेल से न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नाम रौशन किया जा सके। उन्होंने खिलाड़ियों को हर समय मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान की हेमंत सोरेन सरकार खेल के विकास को लेकर दृढ़ संकल्पित है। मौके पर मुखिया नायका सोरेन, प्रखंड समन्वयक सह खेल प्रभारी अभिषेक गोंड़, जेई प्रेम टुडू ,मोहनपुर मुखिया , नारायण साह आदि मौजूद थे 

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज