बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी व थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव द्वारा जप्त डंफरो पर पाकुड डीटीओ संजय पीएम कुजूर ने कहा काटा जाएँगा फाइन

झारखंड नामा /अमड़ापाड़ा पैनम लिंक रोड में बीते दिनों प्रखंड बिकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी व पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने संयुक्त रूप से कोल उत्खनन क्षेत्र से डंपर द्वारा ओवरलोड कोयला परिवहन व डंफरो के डाला बॉडी जोड़े होने की सूचना पर उपायुक्त पाकुड़ मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने जाँच करने का निर्देश दिया था जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए बीडीओ व थाना प्रभारी के द्वारा वाहनों की छापेमारी की गई जिसमें पांच डंपर को संयुक्त रूप से जप्त किया गया, साथ ही आगे की कार्यवाही हेतु मंगलवार 12 दिसंबर को डीटीओ पाकुड संजय पीएम कुजूर अमड़ापाड़ा पहुंच गाड़ियों की जांच की।

डीटीओ संजय पीएम कुजूर ने बताया कि सभी गाड़ियों की जाँच की जा रही है एवं सभी गाड़ियों में क्षमता से अधिक कोयला लोड होने की आसंका है जाँचकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Author: Jharkhand Nama
News portal





