भाजपा नेत्री यशोदा महतो के हाथों से नवनिर्मित कुआँ का शुभारम्भ
झारखंड नामा /गोड्डा प्रखंड अंतर्गत मछिया सिमरडा पंचायत के रंगमटिया गाँव में कूप मरम्मती कार्य के समापन के बाद शुभ उद्घाटन किया गया जिसमें मुख्य अतिथी के रूप में भाजपा के महिला नेत्री श्रीमती यशोदा महतो जी उपस्थित हुए सर्वप्रथम नवनिर्मित कुआँ को धुप,अगरबत्ती एवं चंदन लगाकर पुजा-पाठ किया गया उनके बाद झारखंड के उन वीर शहीदों को नमन किया गया उनके बाद शुभ हाथों से फीता काटकर कुआँ का उद्घाटन किया गया। यशोदा महतो जी ने बताए की जल है तो कल है रंगमटिया गांव के चौराहे में स्थित गर्मियों के दिनों धूल फांकता व वर्षा ऋतु में कादा पानी स्वंय निगलने वाला कुआं जो वर्तमान समय में जर्जर हालत में पड़ा हुआ था। उसे मरम्मती कराने में विधायक जी के द्वारा ये अविश्वसनीय पहल है मै आभार प्रकट करनी चाहती हूँ वही मौके पर उपस्थित सोनू कुमार महतो(सविता नंदन) जी ने बताया कि हमारे गाँव में पूर्व में इस तरह का कार्य कभी नहीं किया था जो मैं अपने गाँव वासियों को संदेश देना चाहता हूँ कि हमारे प्रतिनिधित्व में जो भी कार्य होगी स्थल पर दिखेगी। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ सदस्य रधुवंश महतो, गौतम महतो,संदीप महतो,मिलन आनंद,राधेश्याम महतो,मिथुन महतो,वार्ड सदस्य -सावित्री महतो,आरती महतो,पिंकी महतो धनेश्वरी देवी छाया महतो सोमती देवी विजय कुंदन राजकुमार महतो बिरन महतो,सुनील महतो,मिथिलेश महतो,सचिन महतो ,कृष्णा महतो,रोहित महतो,एवं सैकडों ग्रामीण मौजूद थे।
Author: Jharkhand Nama
News portal





