जिला स्टेडियम से दो दिवसीय मुख्यमंत्री आमंत्रण प्रतियोगिता (बालक व बालिका) 2023-24 का शुभारंभ किया 

सहायक समाहर्ता व जिला परिषद उपाध्यक्ष ने जिला स्टेडियम से दो दिवसीय मुख्यमंत्री आमंत्रण प्रतियोगिता (बालक व बालिका) 2023-24 का शुभारंभ किया 

मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप कराने का सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि पंचायत से प्रखंड, प्रखंड से जिला तक बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चयनित कर राज्य से देश तक खेलने का अवसर प्रदान करेगी:-डीएसओ 

झारखंड नामा /पाकुड़ /जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया। पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सहायक समाहर्ता डॉ कृष्णकांत कनवाड़िया व जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार भगत के द्वारा किया गया। मौके पर फुटबॉल प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में पाकुड़िया प्रखंड ने अमड़ापाड़ा प्रखंड को 5-0 से , महेशपुर प्रखंड ने हिरणपुर प्रखंड को 2-1 से, लिट्टीपाड़ा प्रखंड ने गत वर्ष की राज्य स्तरीय विजेता पाकुड़ प्रखंड को 3-0 से एवं बालिका वर्ग में लिट्टीपाड़ा प्रखंड ने पेनालटी शूट आउट में महेशपुर प्रखंड को 1-0 से पराजित कर प्रतियोगिता के अगले चक्र में प्रवेश की। 

मौके पर सहायक समाहर्ता डॉ कृष्णकांत कनवाड़िया ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों को बेहतर खेल के प्रदर्शन की बात कहते हुए जिले का नाम रोशन करने की शुभकामना दी। 

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज