आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत हुआ शिविरों का आयोजन।
गोला प्रखंड के संग्रामपुर पंचायत में आयोजित शिविर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
झारखंड नामा /संवाद सूत्र रामगढ़ /राज्य सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के आलोक में 24 नवंबर 2023 से 29 दिसंबर 2023 तक मनाए जा रहे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को गोला प्रखंड के संग्रामपुर पंचायत में आयोजित शिविर का उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार ने शुभारंभ किया शिविर के दौरान उपायुक्त चंदन कुमार ने सभी लोगों से उनके पंचायत में आयोजित हुई शिविर के दौरान सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि आप सभी के लिए यह एक बहुत अच्छा अवसर है कि एक ही जगह पर आपको सरकार के विभिन्न योजनाओं की जानकारी व लाभ मिल सकता है। मौके पर उपायुक्त ने सभी से विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल पर जाकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की बात कही वहीं उपायुक्त ने सभी से कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जो भी शिविर आयोजित हो रहे हैं उन सभी में प्राप्त आवेदनों को यथा संभव शिविर के दौरान ही निष्पादित करने का प्रयास किया जा रहा है वहीं जिन आवेदनों को तत्काल रूप से निष्पादित करना संभव नहीं है उनकी नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है एवं जल्द से जल्द आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित कराया जा रहा है। शिविर के दौरान उपस्थित सभी लोगों से उपायुक्त ने स्वयं एवं अपने आसपास के क्षेत्र में रह रहे अन्य लोगों को भी सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करने के अपील की शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर उपायुक्त ने स्टाल के माध्यम से आम जनों को दी जा रही जानकारी व लाभ का जायजा लिया वही उपायुक्त ने स्टॉलों पर प्रतिनियुक्ति अधिकारियों व कर्मियों को किसी भी योग्य लाभुक का सरकार की योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया इन सबके अलावा उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार के निर्देश पर आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले प्रत्येक शिविर के लिए वरीय अधिकारियों को नामित किया गया है। वरीय अधिकारियों द्वारा उनके उनके क्षेत्र में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर लोगों को मिल रहे लाभ का जायजा लिया गया वहीं उनके द्वारा सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को शिविर के दौरान लाभान्वित किया गया
Author: Jharkhand Nama
News portal





