जिले के 05 स्थानों पर लगा शिविर, अबतक 167958 आवेदन मिले

जिले के 05 स्थानों पर लगा शिविर, अबतक 167958 आवेदन मिले

झारखंड नामा संवादसूत्र हज़ारीबाग /आपकी योजना, आपकी सरकार-आपके द्वार के तहत 19 दिसंबर को भी शिविर लगाये गये। कटकमदाग प्रखण्ड के खपरियावां, विष्णुगढ़ प्रखण्ड के भेलवारा, डाड़ी प्रखण्ड के गिद्दी ख, चौपारण प्रखण्ड के दैहर पंचायत में तथा नगर निगम क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 27/28 के लिए बिहारी बालिका विद्यालय में शिविर लगाकर आमजनों को योजनाओं से जोड़ा गया।

61747 आवेदनों का तत्काल निवारण

अबतक आयोजित शिविरों में विभिन्न योजनाओं के कुल 167958 आवेदन प्राप्त किये गये हैं, जिनमें 61747 आवेदनों का तत्काल निवारण किया गया है। वहीं 537 आवेदनों को निरस्त करते हुए शेष को प्रक्रियाधीन किया गया है।

*अबुआ आवास के 93842 आवेदन*

शिविरों में अबतक अबुआ आवास के 93842 आवेदन, सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के 4636, सर्वजन पेंशन के 4511, मुख्यमंत्री पशुधन के 3451, बिरसा सिंचाई कूप संर्वधन योजना के 946, गुरूजी क्रेडिट योजना के 2231, मनरेगा के 3297, लगान रसीद के 1215, केसीसी- 888, भूमि म्यूटेशन के 355, राशनकार्ड संशोधन 936, जाति प्रमाण पत्र 893, आय प्रमाण पत्र 666, जन्म प्रमाण पत्र 235, भू अभिलेख में सुधार 337, आयुष्मान कार्ड के 371 आवेदन ग्रामीणों द्वारा विभागीय स्टॉलों पर समर्पित किये गये। वहीं 1070 लोगों का आधार निबंधन एवं सुधार तत्काल किया गया।

*17740 कंबलों का वितरण*

शिविरों के दौरान 18342 आवेदनों के विरुद्ध 17740 कंबलों का वितरण जरूरतमंद लोगों के बीच किया गया। साथ ही 17108 आवेदनों के विरुद्ध 16547 लाभुकों को धोती – साड़ी- लुंगी का वितरण किया गया। शिविर के हेल्थ कैम्प में ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच व मुफ्त दवाओं का वितरण किया गया।

*20 दिसंबर को यहाँ लगेगा शिविर*

आपकी योजना, आपकी सरकार-आपके द्वार के तहत 20 दिसंबर को भी शिविर लगाये जाएंगे, जिनमें इचाक प्रखण्ड के डाढ़ा, बरकट्ठा प्रखण्ड के बेलकपी, कटकमदाग के बेस, विष्णुगढ़ प्रखण्ड के गोविन्दपुर, पदमा प्रखंड के सूर्यपूरा, सदर के मेरू, डाड़ी प्रखण्ड के गिद्दी `क’, चौपारण प्रखण्ड के डेबो, चलकुशा के मस्केडीह पंचायत तथा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 29/30 के लिए हरि नगर में शिविर लगाकर आमजनों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज