हमारी सरकार खेत की मूली नहीं, जिसे भाजपा उखाड़ ले जाए, रामगढ़ में सीएम हेमंत सोरेन ने भाजपा को दिया करारा जवाब

झारखंड नामा /संवाद सूत्र रामगढ़ /झारखंड में हेमंत सरकार विभिन्न मुद्दों से घिरी हुई है. इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को जनता तक पहुंचने में लगी है. इस कार्यक्रम में खुद सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन शामिल हो कर सभी जिलों में परिसंपत्ति वितरण कर रहे है. सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को खुद जानकारी दे रहे हैं. इस बीच सीएम विपक्ष पर भी हमलावर हैं. रामगढ़ में कार्यक्रम के दौरान CM ने भाजपा को निशाना बनाते हुए कहा कि सरकार बनते ही इसे गिराने की कोशिश शुरू कर दी गई. लेकिन यह सरकार कोई खेत की गाजर मूली नहीं है. जिसे भाजपा कबाड़ ले जाए.यह सरकार गांव टोला की सरकार है.
Author: Jharkhand Nama
News portal





