मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रामगढ़ जिला के गोला स्थित कुसुमडीह-कल्याणपुर में आयोजित “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में शामिल हुए

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रामगढ़ जिला के गोला स्थित कुसुमडीह-कल्याणपुर में आयोजित “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में शामिल हुए

मुख्यमंत्री ने 49 करोड़ 95 लाख रुपए की 48 योजनाओं का उद्घाटन एवं 98 करोड़ 94 लाख रुपए की 124 योजनाओं का शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम के दौरान 5 अरब 61 करोड़ 73 लाख रुपए की योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन तथा परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

  स्वास्थ्य में 67, श्रम नियोजन में 23 एवं 2 अन्य कुल 92 युवाओ को मिला नियुक्ति पत्र

कोई भी जरूरतमंद पेंशन के लाभ से वंचित न रहे

झारखंड नामा/ संवाद सूत्र रामगढ़ /गोला को डिग्री कॉलेज का उपहार जल्द मिलेगा। इसके लिए आपकी सरकार ने स्वीकृति दे दी है। कॉलेज के निर्माण हेतु आने वाले दिनों में आधारशिला रखी जाएगी। रामगढ़ जिला में आवागमन को बेहतर करने के उदेश्य से 250 करोड़ रुपए की लागत से 400 कि०मी० ग्रामीण सड़क एवं 450 करोड़ रुपए की लागत से 250 किमी उच्च स्तरीय सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ये सड़कें रामगढ़वासियों के सुगम आवागमन में सहायक होगा। ये बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड स्थित चाड़ी पंचायत के तिरला मैदान में आयोजित “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में बोल रहे थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सरकारी, गैर सरकारी एवं स्वरोजगार हेतु कार्य किया जा रहा है। लगातार नियुक्ति निकाली जा रही है। यहां के युवाओं को सरकारी और गैर सरकारी नौकरी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। रामगढ़ जिला का पतरातु प्रखंड पर्यटन स्थल है। यहां के युवा दर्शनीय स्थल में स्वरोजगार के लिए रोजगार सृजन योजना का लाभ लेकर आर्थिक स्वावलंबन की ओर अग्रसर हो सकते हैं। इस कार्य में सरकार आपकी मदद करेगी।

महामारी के बाद पदाधिकारी आपके द्वार पहुंचे

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव-गांव पंचायत पंचायत शिविर का आयोजन हो रहा है। इन शिविरों में लोग राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहें हैं। यह अभियान बेहतर ढंग से संचालित हो रहा है या नहीं इसका आकलन करने आपके बीच आता हूं। वर्ष 2021और 2022 से ऐसे शिविर का आयोजन कर सरकार आपके दरवाजे को खटखटा रही थी। इन शिविरों से प्राप्त आवेदन से ज्ञात हुआ कि आखिर पूर्व में कुछ अच्छा कार्य हुआ होता तो इतने सारे आवेदन कैसे प्राप्त हुए। 2019 से पूर्व सामान्य जीवन रहने के बाद भी कार्य नहीं किया गया। जबकि वर्तमान सरकार गठन के उपरांत कोरोना संक्रमण ने झारखण्ड समेत पूरी दुनिया को अपने चपेट में ले लिया। इस महामारी की धुंध छटने के बाद सरकार ने आपके दरवाजे तक पदाधिकारियों को भेजना शुरू किया ताकि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आप तक पहुंच सके।

गांव की मजबूती और बेहतर शिक्षा प्रदान करने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा यहां के किसान, श्रमिक, महिला, नौजवान सशक्त होगा तो राज्य मजबूत होगा। आपकी सरकार गांव और ग्रामीणों को सशक्त करने के उदेश्य से योजनाओं का निर्माण और लोगों को योजनाओं का लाभ देने का कार्य कर रही है। आज आपका अधिकार आपके दरवाजे को खटखटा कर आप तक पहुंचा जा रहा है। आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के उदेश्य से 80 उत्कृष्ट विद्यालय का संचालन प्रारंभिक चरण में हो चुका है। आने वाले वर्षों में राज्य भर में पांच हजार उत्कृष्ट विद्यालय प्रारंभ करने की योजना है। आपकी सरकार सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के जरिए किशोरियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। साथ ही, राज्य के बच्चों को उच्च शिक्षा समेत डॉक्टर, इंजिनियरिंग, लॉ, मास कम्युनिकेशन एवं अन्य के लिए गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के जरिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। 

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज