पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 99 जन्म जयंती मनाई गई 

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 99 जन्म जयंती मनाई गई

झारखंड नामा / पाकुड़ /पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 99 जन्म जयंती पर पाकुड़ नगर स्थित अटल चौक पर स्थापित उनके आदमकद प्रतिमा पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनकी जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने किया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा सहित पूर्व विधायक बेनी प्रसादगुप्ता,प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह,पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी,पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी,जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय,पंकज कुमार साह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद थे।

जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर अटल जी जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित किया गया तथा उनकी जीवनी पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर उनके सुशासन के दिनों को याद किया।सुशासन दिवस पर पाकुड़ नगर के व्याहुत भवन स्थित संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

 संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मूल्यों और आदर्शों की राजनीति के साधक,प्रखर वक्ता,उत्कृष्ट कवि पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। आपका ऋषियों जैसा जीवन सभी राष्ट्र आराधकों के लिए प्रेरणा स्रोत है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद शर्मा ने संगोष्ठी में उनके जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि भारत के लिए अटल जी का योगदान अमित है।अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व और दूर दृष्टि लाखों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है।हम उनकी वजह से ही यहां तक पहुंचे हैं।उन्होंने पूरे देश को प्रेरित किया सरकार कैसे चलती है और कैसे सभी को एक साथ लाना है उन्होंने हमें सिखाया। हम उनके रास्ते पर चल रहे हैं।दुःख की बात है कि आज अटल जी हमारे साथ नहीं है लेकिन उनकी प्रेरणा और आशीर्वाद हमारे साथ हैं।आगे उन्होंने कहा कि उनके सुशासन के दिनों को याद करते हुए उनके कार्यकाल की विशिष्ट उपलब्धियां पर प्रकाश डाला।पूर्व विधायक बेणी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि वाजपेयी जी के कार्यकाल में देश ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किया।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,स्वर्णिम चतुर्भुज योजना,सर्व शिक्षा अभियान, परमाणु परीक्षण,कारगिल विजय, लाहौर बस यात्रा सहित छत्तीसगढ़ उत्तराखंड झारखंड जैसे छोटे राज्यों का निर्माण उनकी उपलब्धि है।उसके बाद अंबेडकर नगर में अवस्थित नगर को स्वच्छ रखने वाले स्वच्छता कर्मियों को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा अंग वस्त्र प्रदान कर एवं माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया गया। साथ ही पाकुड़ सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया।कार्यक्रम में राजेश डोकानियां धर्मेंद्र साह राणा शुक्ला सच्चिदानंद तिवारी भास्कर पांडे अनिकेत गोस्वामी साबरी पाल मनोरमा देवी रूपाली सरकार पार्वती देवी धर्मेंद्र त्रिवेदी रतन भगत पार्थ रक्षित सादेकुल आलम बहादुर मंडल रंजीत मंडल शिवप्रसाद मंडल शिशु मंडल संतोष राजवंशी भुटू कुनाई प्रसन्ना मिश्रा दिनेश लालवानी दिलीप सिंह गुलाम अंबिया विपिन चौधरी पुरुषोत्तम राय सोहन मंडल पिंका पटेल रवि शंकर झा गोपी दुबे ईवरन सिंह गुजराल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज