होटवार जेल अधीक्षक ने धनबाद जेल का प्रभार लेने से किया साफ इनकार

होटवार जेल अधीक्षक ने धनबाद जेल का प्रभार लेने से किया साफ इनकार

झारखंड नामा /संवाद सूत्र /धनबाद / बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (होटवार जेल) के अधीक्षक बेसरा निशांत रॉबर्ट ने धनबाद जेल का प्रभार लेने से इनकार कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, बेसरा निशांत रॉबर्ट को धनबाद मंडल कारा का अधीक्षक बनाये जाने की अधिसूचना जारी हुई थी. लेकिन बेसरा निशांत रॉबर्ट धनबाद जेल का प्रभार लेने में असमर्थता जतायी है. उन्होंने बताया कि धनबाद जेल काफी संवेदनशील है. उन्हें विभागीय कार्यों के केस के सिलसिले में कई बार हाईकोर्ट का रुख भी करना पड़ता है. रांची से धनबाद की दूरी ज्यादा होने के कारण उन्हें परेशानी होगी.

बाबूलाल मरांडी ने की थी होटवार जेल के अधीक्षक की तारीफ

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने होटवार जेल के अधीक्षक बेसरा निशांत रॉबर्ट की सराहना की थी. बाबूलाल ने सीएम हेमंत सोरेन को बेसरा निशांत रॉबर्ट को सख्ती से अपनी ड्यूटी निभाने और कानून सम्मत बढ़िया काम करने को लेकर प्रोत्साहित करने की अपील की थी. सोशल मीडिया के जरिये सीएम को टैग कर अपनी बात रखते हुए बाबूलाल ने कहा था कि उन्होंने सुना है कि होटवार जेल में ईडी के केस में बंद आपके “कमाउ चेलों” को युवा संथाल आदिवासी नये जेल सुपरिटेनडेंट बेसरा निशांत रॉबर्ट की सख्ती पच नहीं रही है. पहले की तरह यह सुपरिडेंट “प्रेम की लीला” के मायाजाल में फंस नहीं रहा. इतना टाइट कर दिया है कि “सरकारी मेहमानों” को जेल में दिन में ही तारे दिखायी दे रहे हैं.

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज