शीत लहरी मे गरीबों के मसीहा बने समाजसेवी अजहर इस्लाम, कमजोर ग्रामीणों को बाटे कम्बल
अजहर इस्लाम ने मानवता के के तहत दुख दर्द और कंबल बाटकर जरूरतमंदों के चेहरे खिले मुस्कान देख मन होता संतुष्ट
झारखंड नामा /पाकुड़ /अजहर इस्लाम ने बताया कि यह कार्य विगत कई वर्षों से करते आ रहा हूं और भविष्य में भी जारी रहेगा.कहा कि गरीब व निर्धन,असहायों को सर्दी से बचाव के लिए मैं हमेशा खड़ा रहूंगा, भीषण ठंड को देखते हुए कंबल वितरण निरंतर जारी रहेगा। ठंड से कंपकंपा रहे लोगों को जब अचानक कंबल मिला तो उनके चेहरे ख़ुशी से खिल गए। और असहाय ग्रामीणों ने दिल से अजहर इस्लाम का धन्यवाद देते ग्रामीणों भावुक हो गए। साथ ही अजहर इस्लाम की इस पहल की सराहना की। अजहर इस्लाम ने कम्बल वितरण कर खुले आसमान के नीचे रात गुजारते गरीबों को यह एहसास दिलाया कि समाज मे मानवता खत्म नहीं हुई है।
अजहर इस्लाम हर हमेशा ग्रामीणों के दुख दर्द और उनके खुशियों को दुगुना करने मे सभी पर्व त्यौहार मे भी सहयोग करते देखे जाते है
पाकुड़ मैं इन दिनों पड़ रही भीषण ठंड से सभी लोग पूरी तरह से परेशान हैं, लेकिन सबसे बुरा हाल गरीबों का है. गरीबों के सुख व दुख में साथ रहने वाले पाकुड़ के समाजसेवी अजहर इस्लाम ने गुरुवार को सदर प्रखंड के पियादहपुर गांव मैं असहाय, गरीबों और बुजुर्गों के बीच कंबल बांटे. इस मौके अजहर इस्लाम, मजहर इस्लाम,भारत तीर्थनी, अभिषेक तिवारी, समरूल शेक, मस्तान,अजीम शेख , आजाद,संयुक्त रूप से अपने हाथों कंबल का वितरण किया। मौके पर समाजसेवी अजहर इस्लाम ने कहा कि मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है, जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे।
Author: Jharkhand Nama
News portal





