जस्टिस डॉ बीआर सारंगी झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे

झारखंड नामा /संवाददाता /ओडिशा हाईकोर्ट के जस्टिस डॉ बीआर सारंगी झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे. जिससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए उनके नाम की सिफारिश की है. जस्टिस सारंगी ने 27 साल की प्रैक्टिस के बाद 20 जून 2013 में ओडिशा हाईकोर्ट में बतौत जस्टिस नियुक्त हुए थे. बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं. नए चीफ जस्टिस का पद संभालने तक जस्टिस एस चंद्रशेखर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाए गए हैं.
Author: Jharkhand Nama
News portal





