झारखंड सरकार ने दस आईपीएस को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति दी है.

झारखंड सरकार ने दस आईपीएस को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति दी है.

एटीएस एसपी के पद पर पदस्थापित सुरेंद्र कुमार झा को बोकारो रेंज का डीआईजी बनाया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी कर दी है.

 

झारखंड नामा /झारखंड सरकार ने दस आईपीएस को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति दी है. एटीएस एसपी के पद पर पदस्थापित सुरेंद्र कुमार झा को बोकारो रेंज का डीआईजी बनाया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी कर दी है.

जाने कौन कहां गये

– सुरेंद्र कुमार झा को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति देते हुए बोकारो रेंज का डीआईजी बनाया गया है.

– शैलेंद्र कुमार वर्नवाल को डीआईजी के पद पर प्रोन्नति देते हुए (एसआईबी) स्पेशल ब्रांच रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है.

– वाई एस रमेश को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति देते हुए होमगार्ड डीआईजी के पद पर पदस्थापित किया गया है.

– कार्तिक एस को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति देते हुए रेल डीआईजी के पद पर पदस्थापित किया गया है.

– चौथे मनोज रतन को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति देते हुए स्पेशल ब्रांच डीआईजी के पद पर पद स्थापित किया गया है.

– संध्या रानी मेहता को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति देते हुए सीआईडी डीआईजी के पद पर पदस्थापित किया गया है.

– धनंजय सिंह को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति देते हुए डीआईजी जंगल वाॅरफेयर स्कूल नेतरहाट के पद पर पदस्थापित किया गया.

– अश्वनी कुमार सिन्हा को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति देते हुए डीआईजी वायरलेस के पद पर पद स्थापित किया गया है.

– नौशाद आलम को डीआईजी के पद पर पदस्थापित करते हुए डीआईजी कार्मिक के पद पर पदस्थापित किया गया है.

 

 

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज