प्रसिद्ध पत्थर व्यवसाई सह समाजसेवी अली अकबर ने शीत लहर को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच बांटे कम्बल
कुल चार गांव के जरुरत मंदो के बीच एक सौ चालीस कम्बल का किया वितरण
झारखंड नामा /पाकुड़ /पाकुड़ एकाएक बढ़ती ठंड से पाकुड़ सदर प्रखंड के मलीपाड़ा गोकुलपुर चंपाडागां बलिया डांगा ग्रामीणों के बीच ठिठुर रहे गरीब असहायों के बीच समाजसेवी सह पत्थर व्यवसायी अली अकबर ने शहर कोल पंचायत के मुखिया विकास गोंड के उपस्थिति में मालीपाड़ा गांव में कंबल वितरण किया। ग्रामीण इलाकों में कंपकंपा देने वाली गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण करना एक साहसिक कदम है। जब सारा जहां ठंड से अपने घरों में दुबके हों ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुधि लेने की समाजसेवी अली अकबर ने बाहर निकल गरीबों का दर्द समझ सैकड़ाें गरीबों व असहायों के बीच कंबल बांटे। कंबल वितरण के दौरान समाजसेवी ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। उन्होंने कहा पूरे पाकुड़ सदर प्रखंड में 3000 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाना है मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से मरने से बचाऊंगा । पाकुड़ के विभिन्न प्रखंड विभिन्न गांव पर घूम घूम कर जरूरतमंद असहायों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण कर रहा हूं ।उन्होंने बताया कि यह कार्य विगत कई वर्षों से करते आ रहा हूं ।
समाजसेवी ने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। मौके पर मुखिया विकास गोंड सहित चार गांव के महिला बुजुर्ग आदि ग्रामीण मौजूद थे।
Author: Jharkhand Nama
News portal





