काफिला के साथ पाकुड़ के युवा समाजसेवी सदर अस्पताल सोनाजोड़ी पहुंचकर मरीजों के बीच कम्बल,पॉवरोटी, फल बाटे
मरीजों ने कम्बल फल और पावरोटी के साथ आर्थिक मदत कर मरीजों के चेहरे पर लाई मुस्कान
झारखंड नामा /पाकुड़ /पाकुड़ ज़िलें के चर्चित और प्रसिद्ध पत्थर व्यवसाई अली अकबर के पुत्र युवा समाज सेवी अजहर इस्लाम और मजहर इस्लाम ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए पाकुड़ सोनाजोड़ी सदर अस्पताल अपने काफिला के साथ पहुचे इस काफिला मे करीब आठ से दस लगजरी गाड़ियां के साथ कम्बल पावरोटी, और फल का पैकेट लेकर पहुचे जहाँ पहले पुरुष वार्ड मे मरीजों से उनका हाल चाल जाना और मरीजों को कम्बल और फल, पावरोटी, के साथ साथ उन्हें आर्थिक मदत तक किये ताकि अस्पताल प्रबंधन के बाहर से जो दवा लेने होते है जो खरीद पाने मे असमर्थ है उनके प्रति मानवता धर्म निभाते हुए उन्हें आर्थिक मदत को आगे आये पाकुड़ ज़िलें मे इस प्रकार गरीबो की मदत करने मे युवा समाज सेवी अजहर इस्लाम ओर मजहर इस्लाम आम जनता एवं गरीब के प्रति मानवता का एक जीता जागता चेहरा उजागर किया है इस कम्बल वितरण कार्यक्रम मे उनके सहयोगी जिला परिषद सदस्य पति बदरुल शेख , साहेब हांसदा, भरत तीर्थंनी, बाबु, अभिषेक तिवारी, एवं अन्य मौजूद थे
Author: Jharkhand Nama
News portal





