पुलिस अधीक्षक ने  मुफ्फसिल थाना और चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, बगैर माइनिंग खनिज लदा वाहन पार न होने की दी सख्त निर्देश 

पुलिस अधीक्षक ने  मुफ्फसिल थाना और चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, बगैर माइनिंग खनिज लदा वाहन पार न होने की दी सख्त निर्देश 

पुलिस अधीक्षक मुफसील थाना का किया औचक निरीक्षण, 

 झारखंड नामा /पाकुड़ /पाकुड़ पुलिस अधीक्षक के द्वारा पाकुड़़ मुफ्फसिल थाना का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान थाना में उपस्थित थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी को सिरिस्ता अभिलेखों को अद्यतन एवं दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक के द्वारा पाकुड़़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत चांदपुर बॉर्डर, कशीला मोड़ एवं कुसमाफाटक स्थित चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण करने के पश्चात उपस्थित दण्डाधिकारी व चौकीदार को सख्त निर्देश दिया कि बगैर वैध चालान के खनिज लदा वाहन चेकपोस्ट होकर न गुजारने या पार न होने की ताकीद की। साथ ही पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि प्रतिदिन रात्री 12.00 बजे से सुबह 08.00 बजे तक थाना क्षेत्र के सभी चेकपोस्टों पर दण्डाधिकारी के सहयोग हेतु एक पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्ति करे।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज