उपायुक्त ने किया जवाहर नवोदय विद्यालय बेना गोड़िया का निरीक्षण बेहतर भविष्य के लिए छात्र-छात्राओं को दिए टिप्स

कड़ी मेहनत, अनुशासन और पक्के इरादे चुनौतियों पर जीत प्राप्त करते हैं- उपायुक्त
बच्चों के साथ उपायुक्त ने किया डिनर एवं परिसर का भ्रमण
झारखंड नामा /संवाद सूत्र /धनबाद /उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन आज जवाहर नवोदय विद्यालय बेनागोड़िया का निरीक्षण किया। विद्यालय पहुँचने पर बच्चों ने उपायुक्त का जोरदार स्वागत किया। विद्यालय के प्राचार्य ने उपायुक्त का शॉल ओढा कर एवं पोट्रेट देकर सम्मानित किया। इस दौरान छात्र- छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।उपायुक्त वरुण रंजन ने विद्यालय की स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लैब व कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के प्रतिदिन के शैड्यूल, सुविधाओं, होस्टल सुविधा, स्टॉफ व बच्चों की संख्या आदि की विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव को भी बच्चों से साझा करते हुए सकारात्मक संवाद किया।उपायुक्त ने कहा कि नवोदय विद्यालय बच्चों को अनुशासन सिखाता है, अनुशाशित रह कर व मेहतन के बल पर बच्चे हर चुनौती पर जीत प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालयों में सरकार द्वारा बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाई जाती है। इसलिए बच्चे इन सुविधाओं का भरपूर फायदा उठाएं और अपने लक्ष्यों को पूरा करें उन्होंने कहा कि आज प्रतिस्पर्धा का समय है, लेकिन कड़ी मेहनत, अनुशासन और पक्के इरादे के साथ इन चुनौतियों पर जीत प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में मिले हुए संस्कार व्यक्ति के भावी जीवन की दशा और दिशा को निर्धारित करते हैं। इसलिए सभी छात्र पूरे मनोयोग से शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य का निर्माण करें।बच्चों से संवाद के बाद उपायुक्त बरुण रंजन ने सभी बच्चों के साथ डिनर भी किया। इस दौरान भी बच्चे उनसे सवाल जवाब करते दिखे। बच्चों ने उपायुक्त से सिविल सर्विसेज से संबंधित कई सवाल भी पूछे जिनका जवाब उपायुक्त द्वारा दिया गया। मौके पर उपायुक्त वरुण रंजन, विशेष कार्य पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी, विद्यालय के प्राचार्य सी .के.ठाकुर प्रखंड विकास पदाधिकारी निरसा एवं एग्यारकुण्ड समेत अन्य मौजूद रहें।
Author: Jharkhand Nama
News portal





