विद्यालय नेतृत्व पर पांच दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

विद्यालय नेतृत्व पर पांच दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

झारखंड नामा /पाकुड़ /मंगलवार को डायट भवन पाकुड़ में विद्यालय नेतृत्व पर पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती रजनी देवी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री मुकुल राज, एरिया आफिसर जुही रानी एवं प्राचार्य डायट के द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।

जेसीआरटी से प्रशिक्षण प्राप्त‌‌ विद्यालय नेतृत्व अकादमी के सदस्यों के द्वारा प्रशिक्षण कार्य आरंभ हुआ। इस कार्यशाला में विद्यालय नेतृत्व की संकल्पना पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसके अलावा अधिगम संस्था के रूप में विद्यालय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। विद्यालय एक शैक्षिक संगठन के रूप में तथा नेतृत्व करता में विजन का विकास पर भी सत्र आयोजित किए गए। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सुगमकर्ताओं के द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को अपने विचारों को तथा नेतृत्व के प्रति उनके समझ को साझा करने का प्रयास किया गया।इस प्रशिक्षण में विभिन्न प्रखंड से आए प्रधानाध्यापक प्रभारी प्रधानाध्यापक  जिला विद्यालय नेतृत्व अकादमी के सदस्य उपस्थित थे 

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज