अवैध धंधेबाजों के मददगार दो थाना प्रभारी सहित नौ पर गिरी गाज

अवैध धंधेबाजों के मददगार दो थाना प्रभारी सहित नौ पर गिरी गाज

झारखंड नामा /संवाद सूत्र /धनबाद :एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन पदभार लेते ही पुलिस विभाग को दुरुस्त करने में जुट गए हैं. अवैध धंधेबाजों के मददगारों को चुन-चुन कर उन पर कार्रवाई की जा रही है. तेतुलमारी थाना क्षेत्र में चोरी के कोयला लदे तीन ट्रक पकड़े जाने के बाद एसएसपी के निर्देश पर चालक व कोयला चोरी करानेवाले 10 धंधेबाजों के खिलाफ तेतुलमारी थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी.एस एस पी ने इस मामले में तेतुलमारी थाना प्रभारी रौशन कुमार को निलंबित कर दिया. मैथन में पकड़े गए गौ तस्करों के कंटेनर मामले में पांच पर कार्रवाई की. वहीं सर्किट हाउस में ड्यूटी में कोताही बरतने वाले तीन सिपाही को भी उन्होंने सस्पेंड कर दिया.की सुबह मैथन टोल प्लाजा के समीप गौवंश से भरे कंटेनर पकड़े जाने के मामले को भी एसएसपी ने गंभीरता से लिया. ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने की रिपोर्ट पर इस मामले में गौ तस्करों को ढील देने वाले तीन एएसआई व निरसा इंस्पेक्टर के बॉडीगार्ड को भी सुबह सस्पेंड कर दिया. निलंबित होनेवालों में गोविंदपुर थाना के एएसआई सरताज खान, बरवाअड्डा थाना का एएसआई संजय कुमार और मैथन ओपी का एएसआई प्रमोद कुमार राय के अलावा निरसा थाना के बॉडीगार्ड रमेश यादव के नाम शामिल हैं. इसी मामले में एसएसपी ने मैथन ओपी प्रभारी विकास कुमार यादव को लाइन हाजिर कर दिया. सभी पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है. गौवंश से भरे कंटेनर के चालक ने पूछताछ में पुलिस अफसरों को बताया था कि चिह्नित अफसर व सिपाही कंटेनर को पार कराने में मदद करते थे.सर्किट हाउस में सो रहे थे सुरक्षाकर्मी, तीन सस्पेंड सर्किट हाउस में तैनात सुरक्षाकर्मी आधी रात के बाद नींद फरमाते पकड़े गए. एसएसपी ने स्वयं सुरक्षा में तैनात तीन सिपाहियों को सोते पकड़ा. एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिपाही गोपाल राम, संजय चौधरी और सुरेंद्र पासवान को निलंबित कर दिया. तीनों पर विभागीय कार्रवाई हो रही है. एसएसपी ने इस मामले में धनबाद थाना प्रभारी संतोष गुप्ता और मेजर सार्जेंट दीपक कुमार को भी शोकॉज नोटिस जारी किया. धनबाद थाना क्षेत्र में गार्ड की मुस्तैदी को लेकर एसएसपी ने नाराजगी जताई. को ही धनबाद थाना पहुंच कर एसएसपी ने चोरी के मामलों में बढ़ोतरी पर थाना प्रभारी को शोकॉज किया था.

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज