पाकुड़ श्याम नगर के वैष्णवी दुर्गा मंदिर मे हुई चोरी की वारदात पुलिस प्रशासन जांच मे जुटी

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के श्याम नगर के वैष्णो देवी मंदिर मे चोरी की वारदात को दिया अंजाम पाकुड़ पुलिस अपराधियों तक पहुंचने को कर रहा हर संभव प्रयास 

झारखंड नामा /अमित कुमार दास /पाकुड़/पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के श्यामनगर के समीप शनिवार की देर रात्रि को माता वैष्णो देवी मंदिर से लाखों की चोरी की घटना को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया है एक के बाद एक मंदिरों में अज्ञात अपराधी के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा  है। वही नगर थाना की सुरक्षा और गुप्तचर भी निष्क्रिय प्रतीत होती है शहर के मंदिरों में हुई चोरी की घटना को लेकर शहरवाशियो में काफी आक्रोश है। पाकुड़ शहरवासी अब पुलिस के कार्यशैली के खिलाफ गोलबंद हों रही है शहर वासी का कहना है की अगर जल्द ही नगर थाना के द्वारा पुलिस मंदिर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा नही करता है तो शहरवासी पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के खिलाफ सड़को पर आंदोलन करने को एक जुट होंगे। शहर के वैष्णो देवी मंदिर में हुई लाखों की चोरी मामले में थाना में आवेदन दिया गया है।दिए आवेदन में माता रानी व बाबा भोलेनाथ के आभूषण त्रिशूल आदि के सोने व चांदी के आभूषण के आलावे मंदिर के दानपेटी से लाखों की चोरी हुई है। पुलिस मामले को लेकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है

घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ अजीत कुमार विमल, पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस एवं पुलिस बल के साथ घटना स्थल में पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि  मंदिर के किनारे लगे तार के घेराबंदी को काटकर मंदिर में प्रवेश किया है। इसके बाद चोरों ने मंदिर पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मंदिर में लगे सीसी टीवी कैमरा के दिशा को भी चोरों ने बदल दिया है। जिस कारण मंदिर में हुई चोरी के घटना के वारदात कैमरा में कैद नहीं हो पाया है। हालांकि पुलिस चोरों तक पहुंचने के लिए कई बिंदु पर जांच कर रही है। चोरों को पकड़ना नगर थाना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज