प्रतिबंधित मांस बेचने वाले युवक को भेजा जेल पाकुड़िया थाना क्षेत्र के बीच पहाड़ी की है घटना

झारखंड नामा /संवाददाता राजकुमार गौतम पाकुड़िया/ पाकुड़िया थाना क्षेत्र के बीच पहाड़ी गांव में रविवार की सुबह घूम घूम कर प्रतिबंधित जानवर का मांस बेच रहे एक व्यक्ति को स्थानीय ग्रामीणों ने दबोचा और पाकुड़िया पुलिस के हवाले कर दिया। प्रतिबंधित मांस बेच रहे पकड़े गए व्यक्ति पश्चिम बंगाल के नलहटी थाना अंतर्गत ग्राम ओला गोविंदपुर निवासी 36 वर्षीय सनारूल शेख बताया जाता है । फोन द्वारा ग्रामीणों की सूचना पर पाकुड़िया थाना प्रभारी अभिषेक राय एवं अवर निरीक्षक पुनीत कुमार गौतम दल बल के साथ रविवार की सुबह बीच पहाड़ी गांव पहुंचे जहां ग्रामीणों ने प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़ कर रखे गए सनारूल शेख को करवाई के लिए पुलिस को सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी ने मौके पर जांच कर डब्लूबी 54 ई 1500 नंबर का मोटरसाइकिल में लदे करीब दस किलो प्रतिबंधित मांस के साथ सनारूल शेख को गिरफ्तार कर लिया और स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे पाकुड़ जेल भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमावर्ती राज्य पश्चिम बंगाल का रहने वाला सनारुल शेख नामक एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से प्रतिबंधित मांस लेकर रविवार की सुबह बीच पहाड़ी गांव पहुंचा था और गांव में चिल्ला चिल्ला कर बोल रहा था कि जानवर का मांस बेच रहा हूं किसी को चाहिए तो ले लें । इस तरीके से खुलेआम घूम घूम कर गांव में प्रतिबंधित मांस बेचते देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उस व्यक्ति को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ कर पाकुड़िया पुलिस को सूचित किया। ग्रामीणों की शिकायत पर पाकुड़िया पुलिस बीच पहाड़ी गांव पहुंची और रंगे हाथ प्रतिबंधित मांस बेचते व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि पश्चिम बंगाल में काफी दिनों से वह प्रतिबंधित जानवर, पशु का मांस बेरोकटोक बेचता है लेकिन आजतक बंगाल की पुलिस ने उसे कभी रोकने की कोशिश नहीं कि लेकिन आज झारखंड में पशु का मांस बेचने पर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि उसे जानकारी नहीं था कि पशु का मांस बेचने झारखंड में प्रतिबंधित है । थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि बीच पहाड़ी गांव में प्रतिबंधित मांस बेचने की शिकायत पर बंगाल का रहने वाला स्नारूल शेख नामक युवक को प्रतिबंधित मांस के साथ मोटरसाइकल सहित गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया और उसे जेल भेजा गया है
Author: Jharkhand Nama
News portal





