श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण

अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण

झारखंड नामा संवाद सूत्र रामगढ़: अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर रामगढ़ जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर सोमवार को उपायुक्त, रामगढ़  चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक  पीयूष पांडे ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने रामगढ़, चितरपुर व गोला प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही उपायुक्त ने संयुक्त जिला आदेश के माध्यम से प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों, पुलिस बल के जवानों आदि को अपने-अपने क्षेत्र में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने एवं किसी प्रकार की कोई भी आकस्मिक सूचना प्राप्त होने पर त्वरित इसकी जानकारी जिला प्रशासन को देने का निर्देश दिया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, नजारत उप समाहर्ता संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज