पाकुड़िया प्रखंड मे भव्य रूप से उत्साह उमंग उत्सव जैसा मना अयोध्या मे श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सभी मंदिरो मे भव्य तरीके से की गई पूजा अर्चना एवं दीप उत्सव की तैयारी जोरो पर

झारखंड नामा संवाददाता राजकुमार गौतम पाकुड़िया (पाकुड़) राम जन्मभूमि अयोध्या धाम में भगवान राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव सोमवार को पाकुड़िया प्रखंड में चहुंओर मनाया गया। इस अवसर पर पाकुड़िया स्थित हनुमान मंदिर,राम सीता मंदिर, मोंगलबांध स्थित हनुमान मंदिर,शिव मंदिर सहित गणपुरा, फुलझिंझरी राधानगर,गोपाल नगर, ओरपाड़ा, चौकीसाल परुलिया,बन्नोग्रम सहित प्रखंड के करीब एक सौ से अधिक ग्रामों में श्रद्धालुओं ने मंदिरो में पहुंचकर सामूहिक पूजन,यज्ञ,कीर्तन ,भजन अनुष्ठान में सक्रिय रूप से भागीदारी ली। इस अवसर पर उपरोक्त गावों में भगवा ध्वज लहराते हुए जय श्रीराम की नारे के साथ शोभा यात्रा भी निकाली गई और सामूहिक भंडारा का भी आयोजन किया गया । मंदिरो में पूजन अनुष्ठान के बाद आरती की गई और प्रसाद का वितरण किया गया । चहुंओर डीजे में राम आएंगे की गीतो से माहौल पवित्र और भक्ति मय हो उठा । शाम ढलते ही मंदिरो एवं घरों में दीपो का प्रज्वलन से वातारण दीपावली की तरह प्रकाशमय हो गया । प्रखंड के नवाडीह एवं अंगरगड़िया गांव में एलईडी द्वारा भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
Author: Jharkhand Nama
News portal





