रामगढ़ मे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं पराक्रम दिवस उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य ने माल्यार्पण कर मनाई

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के अवसर पर हुआ माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन


झारखंड नामा /संवाद सूत्र /रामगढ़: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती एवं राष्ट्रीय पराक्रम दिवस के अवसर पर मंगलवार को रामगढ़ शहर अंतर्गत सुभाष चौक पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान उपायुक्त, रामगढ़  चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक  पीयूष पांडे, उप विकास आयुक्त  रोबिन टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी  शीलवंत कुमार भट्ट सहित अन्य जिला स्तरीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों सहित अन्य ने सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर उपायुक्त ने सभी से नेताजी सुभाष चंद्र बोस जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में शामिल करने की अपील की है 

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज