वीनर टीम को जीत अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू तथा राणा शुक्ला सम्पा साहा मनोज सिंह जयप्रकाश यादव द्वारा कप प्रदान किया

एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पूर्व जिप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू देर रात तक रहे मौजूद रोमांचक मैच का लिया मजा

वीनर टीम को जीत अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू तथा राणा शुक्ला सम्पा साहा मनोज सिंह जयप्रकाश यादव द्वारा कप प्रदान किया

झारखंड नामा /अमित कुमार दास /पाकुड़ /देर रात तक चली रोमांचक वॉलीबॉल प्रतियोगिता दर्शकों में दिखा उत्साह रेलवे मैदान पाकुड़ में जिला वालीबाल संघ द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता देर रात तक चली इस शरद मौसम में रेलवे मैदान दर्शकों से खचाखच भरा था लोग अपने-अपने टीम का हौसला अफजाई करने के लिए भर्षक प्रयास करते दिखे।

देर रात तक चलने वाले इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में पूर्व जिप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे सचिव संजय ओझा निरीक्षक प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल कुलदीप यादव कनिय अभियंता संदीप साह कनिय अभियंता रणधीर पासवान ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस के अध्यक्ष राजनाथ वर्मा राणा शुक्ला मौजूद थे।इस प्रतियोगिता में बिहार बंगाल व झारखंड की टीम में हिस्सा ली थी और तीन राज्यों की भिड़ंत में अंततः बिहार सभी पर भारी रही उक्त प्रतियोगिता में भागलपुर बहरामपुर हरिणडंगा वॉलीबॉल क्लब पाकुड़ हजारीबाग की टीम सेमीफाइनल पहुंची जिसमें पहला सेमीफाइनल भागलपुर और बहरामपुर के बीच खेला गया जिसमें भागलपुर 25/16,15/8 से विजयी रही।वह दूसरा सेमीफाइनल हरिणडंगा वॉलीबॉल क्लब पाकुड़ बनाम हजारीबाग के बीच खेला गया इस मैच में दर्शकों का उत्साह चरम पर था जहां हजारीबाग के समर्थक और पाकुड़ के समर्थक जोर-जोर से अपने-अपने टीम को हौसला बढ़ा रहे थे अंतत पाकुड़ ने 25/19,25/20 के साथ फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाई दोनों ही सेमीफाइनल मैच में दशक के साथ अतिथियों का भी उत्साह चरम पर था जनवरी के महीने में भी मौसम और मैदान का मिजाज गरम था दर्शकों के पसीने छूट रहे थे फाइनल की भिड़ंत में हरिणडंगा वॉलीबॉल क्लब पाकुड़ बनाम भागलपुर के बीच जबरदस्त कांटे की टक्कर हुई जिसमें भागलपुर 25/19 26/24 से विजयी हुई फाइनल मुकाबले में दर्शकों ने जमकर पटाखे जलाए और इस तरह अंत में भागलपुर ने 2024 का खिताब अपने नाम किया इसके बाद बंगाल से आए रेफरी को जिला वालीबाल संघ द्वारा उत्कृष्ट निर्णायक की भूमिका निभाने के लिए पुरस्कृत किया गया तदोपरांत अतिथियों द्वारा बारी-बारी से अन्य पुरस्कार बांटे गए जिसमें बेस्ट लिब्रो मुन्ना रविदास पाकुड़ बेस्ट स्टीकर हिम्मत सिंह भागलपुर मैन ऑफ द सीरीज मैदुल पाकुड़ को दिया। गया वहीं विनर टीम को जीत अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू तथा राणा शुक्ला सम्पा साहा मनोज सिंह जयप्रकाश यादव द्वारा कप प्रदान किया

 साथ ही विजयी राशि भी प्रदान की गई बिना टीम को पांडे जी जीआरपी द्वारा भी ₹500 नगद पुरस्कार दिया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय राय अजय राय संजय राय लाल्टू भौमिक अविनाश पंडित निर्भय सिंह अजीत मंडल संजय मंडल तन्मय पोद्दार ओमप्रकाश नाथ कृष्ण यादव भुमिका निभाई।

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज