सड़क सुरक्षा अभियान के तहत +2उच्च विद्यालय हिरणपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया।
हिरणपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि के नेतृत्व मे चला सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
झारखंड नामा विशेष संवाददाता हिरणपुर /पाकुड़ हिरणपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने हिरणपुर +2उच्च विद्यालय मे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सभी विद्यार्थी को सड़क सुरक्षा के तहत शपथ दिलाया गया साथ साथ सड़क सुरक्षा के तहत होने वाले सावधानी से सभी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा सम्बंधित जानकारिया साझा की सड़क सुरक्षा एक आम और महत्वपूर्ण विषय है खासतौर से नये आयु वर्ग के लोगों में अधिक जागरुकता लाने के लिये इसे शिक्षा सामाजिक जागरुकता आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ा गया है। सभी को सड़क यातायात नियमों की अच्छे से जानकारी होनी चाहिये खासतौर से बच्चे और युवा लोगों को जो महत्वपूर्ण सड़क दुर्घटना के खतरे पर रहते हैं सभी सड़क सुरक्षा उपायों के प्रयोग द्वारा सड़क हादसों की रोक-थाम और बचाव को सड़क सुरक्षा कहते है। सड़क पर यात्रा करते समय ये लोगों को बचाने के लिये है। ये सड़क इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों को सुरक्षित रखने के लिये जैसे पैदल चलने वाले, दो-पहिया, चार-पहिया, बहु-पहिया और दूसरे वाहन इस्तेमाल करने वालों के लिये

सड़क किनारे हादसें, चोट और मृत्यु को टालने के लिये बहुत महत्वपूर्ण पहलूओं में से एक है सड़क पर लोगों की सुरक्षा दुर्घटनाओं और मृत्यु की पूरी सूचना के बारे में राष्ट्रीय सांख्यिकीय आँकड़ों के आधार पर सड़क सुरक्षा के महत्व का हम मूल्यांकन कर सकते हैं। लगभग 42% मामलों में पैदल चलने वाले और एक तरफ का सड़क इस्तेमाल करने वाले होते हैं।
Author: Jharkhand Nama
News portal





