एबीवीपी ने पेपर लीक होने को लेकर किया प्रदर्शन

एबीवीपी ने पेपर लीक होने को लेकर किया प्रदर्शन

झारखंड नामा /संवाद सूत्र /हज़ारीबाग /अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग ने झारखंड जेएसएसएसी सीजीएल परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर शहर के बाबूगांव चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया, एबीवीपी ने झारखंड के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया हैं, जिला संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि फॉर्म भरने के 8 साल बाद आयोजित सीजीएल परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है, इस मामले को लेकर सीबीआई जांच की मांग भी किया, साथ ही वर्तमान में परीक्षा सीजीएल एजेंसी को ब्लैकलिस्टेड करते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई, प्रभात ने कहा झारखंड सरकार युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। राज्य सरकार द्वारा आयोजित यह परीक्षा भ्रष्टाचार के दायरे में आ गई है।, नगर मंत्री रूद्र राज ने कहा कि झारखंड सरकार युवाओं के भावनाओं के साथ युवाओं के भविष्य के साथ इस हद तक खिलवाड़ कर रही है, युवा अपने जीवन की जमा पूंजी शिक्षा समझते हैं, विद्यार्थी सभी कुछ त्याग कर नौकरी की तैयारी में लगे होते हैं, युवाओं के साथ इस तरह का खिलवाड़ करना दुर्भाग्यपूर्ण है, मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य नवलेश सिंह, सोनू राय, जिला संयोजक प्रभात कुमार, जिला सह संयोजक मनदीप यादव, नगर मंत्री रूद्र राज,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सुधांशु कुमार, नगर सह मंत्री यशवंत कुमार, विवेक यादव, रंजीत यादव, अंशुल कुमार,प्रशांत कुमार, पवन कुमार, सौरव कुमार, बिपिन कुमार आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे

Jharkhand Nama
Author: Jharkhand Nama

News portal

Spread the love

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज